[aioseo_breadcrumbs]

सीबीएसई फेज-2 परीक्षा में कमाल: कामरान अहमद ने देश में तीसरी और मुजफ्फरनगर में पहली रैंक हासिल की, डीएम उमेश मिश्रा ने किया सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई बोर्ड फेज-2 परीक्षा परिणाम में जनपद के सुजड़ू निवासी होनहार छात्र कामरान अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक तथा मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद की इस उल्लेखनीय सफलता पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

इसी क्रम में कामरान अहमद ने आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की उन्नति से जोड़ते हुए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

डीएम उमेश मिश्रा ने कामरान अहमद को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने और अपने परिश्रम के बल पर नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र पूरे जिले के लिए प्रेरणा हैं।

कामरान अहमद ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सहयोग को दिया। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मुजफ्फरनगर की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This