[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गाइडलाइन उल्लंघन पर ‘कश्यप डीजे’ का 50 हजार रुपए का चालान, मानकों के अनुरूप करने के बाद ही मिली अनुमति

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 3 अगस्त – श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हरिद्वार से आ रहे ‘कश्यप डीजे’ पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ₹50,000 का चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार, जनपद की सीमा में प्रवेश के दौरान जांच में पाया गया कि डीजे की लंबाई, चौड़ाई और ध्वनि (डेसीबल) स्तर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। इसके अलावा डीजे के ऊपर कई लोग बैठे हुए थे, जिससे विद्युत लाइनों और अन्य अवरोधों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। साथ ही बड़े आकार के डीजे के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था।

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने मौके पर ही ₹50 हजार का चालान किया। इसके बाद डीजे को शासन द्वारा निर्धारित लंबाई, चौड़ाई और ध्वनि मानकों के अनुरूप कराया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित होने के बाद ही डीजे को आगे यात्रा की अनुमति दी गई।

पुलिस ने बताया कि सभी डीजे संचालकों को पहले ही शासन की गाइडलाइन का पालन करने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी प्रवेश बॉर्डरों और कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है। जो भी डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे, उन्हें मौके पर ही मानकों के अनुरूप कराया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस ने सभी शिवभक्त कांवड़ियों एवं डीजे संचालकों से अपील की है कि वे शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This