[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: प्रथम सोमवार से पहले डीआईजी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Share This Article

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने रविवार को रामपुर तिराहा, कांवड़ थाना, वॉच टावर और कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डीआईजी ने बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, वॉच टावर और अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय रहें और बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात एवं कानून-व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने पर जोर दिया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

डीआईजी ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमों की तैनाती, फिसलन वाले स्थानों पर एंटी-स्किड मैट, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This