मुजफ्फरनगर
पुरकाजी विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने ग्राम भोपा पहुंचकर जम्मू-कश्मीर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवान स्व. मेजर शिवदत्त प्रजापति के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में दिया गया उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री योगराज सिंह रालोद वरिष्ठ नेता प्रभात कुमार भी रहे।








