[aioseo_breadcrumbs]

13 लाख रुपये की ठगी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का हुआ सम्मान

Share This Article

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 13 लाख रुपये की ठगी के मामले का सफल खुलासा करने वाली मुजफ्फरनगर पुलिस टीम को रविवार को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, नॉर्थ सिविल लाइन निवासी एवं उत्तर प्रदेश मशीनरी स्टोर के संचालक संदीप कुच्छल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली में व्यापारी विपुल को नकद रकम भेजने के नाम पर आर.के. शर्मा नामक व्यक्ति ने विश्वास जीतकर 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने रुपये की गड्डियों में ऊपर-नीचे असली 500 रुपये के नोट और बीच में सफेद कागज रखकर धोखाधड़ी की।

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया गया और 24 जुलाई 2026 को राजस्थान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में वादी संदीप कुच्छल एवं उनके परिजनों, जिनमें सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय गर्ग भी शामिल रहे, ने इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी मोहित सिंह तथा पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया।

इस अवसर पर वादी एवं उनके परिजनों ने पुलिस की त्वरित, प्रभावी और पेशेवर कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This