मुजफ्फरनगर। ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ के तहत एनआईसी सभागार में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत उपस्थित युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज सेवा एवं युवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 70 युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त समाज का निर्माण युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से ही संभव है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








