[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा के श्री गुरु रविदास कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 1 अगस्त। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन वाणी को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा श्री गुरु रविदास कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार और जय गुरु रविदास के जयघोष के बीच पावन कलशों का पूजन किया गया। अभियान के तहत ये कलश जिले के विभिन्न रविदास मंदिरों और गांवों तक पहुंचाए जाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा संत गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This