मुजफ्फरनगर, 2 अगस्त – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने जुलाई 2026 में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा IGRS पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया गया। विशेष बात यह रही कि एक भी प्रार्थना पत्र डिफॉल्टर नहीं हुआ, जिससे मुजफ्फरनगर पुलिस को यह उपलब्धि मिली।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने IGRS शाखा, थानों में नियुक्त कर्मचारियों और सभी जांच अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी कार्यशैली को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके अलावा, जनपद के सभी 21 थानों ने भी जुलाई 2026 में IGRS पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप







