[aioseo_breadcrumbs]

बुढाना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, एडीएम व सीओ ने सुनीं जनसमस्याएं

Share This Article

मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना महेन्द्र यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया तथा आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर तहसीलदार बुढाना महेन्द्र यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This