मुजफ्फरनगर – श्री बाबा बर्फानी सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय नुमाईश मैदान के मुख्य द्वार के बाहर 12वें विशाल काँवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ यज्ञ-हवन के साथ किया गया। शिक्षक कॉलोनी एवं जाट कॉलोनी के निवासियों के सहयोग से आयोजित यह सेवा शिविर 31 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक संचालित रहेगा।
ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश शर्मा, अध्यक्ष पवन कुमार एवं सचिव नीरज चौधरी ने बताया कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्त काँवड़ियों के लिए शिविर में चाय-नाश्ता, भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक चिकित्सा तथा निःशुल्क दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
शिविर के मुख्य सेवादार सुबोध तोमर ने सभी शिवभक्त काँवड़ियों से शिविर में रुककर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही संघ का प्रमुख उद्देश्य है और पूरे श्रद्धाभाव के साथ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
शिविर के शुभारम्भ अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









