[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Share This Article

मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना।

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला अपराध से संबंधित मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा शिकायतों का समाधान मौके पर जाकर किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध और साइबर ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। डीएम और एसएसपी ने साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This