[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, 7 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 31 जुलाई, शासन के निर्देशों के अनुपालन में विद्युत विभाग ने मुजफ्फरनगर के लद्दा वाला मिमलाना रोड, सरवट एवं पीठ बाजार क्षेत्रों में सघन बिजली चोरी जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अभियंता (वितरण) विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2) के निर्देशन में विभागीय टीम ने किया।

जांच के दौरान 7 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें से 3 उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त केबल डालकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने तथा 4 उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर टेम्पर पाए गए। इसके अलावा 2 उपभोक्ताओं के यहां स्थापित संयोजन की क्षमता से अधिक विद्युत लोड भी पाया गया।

विद्युत विभाग ने सभी मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा संबंधित 7 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें तथा केवल वैध एवं अधिकृत विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। बिजली चोरी पाए जाने पर विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This