[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में ICAI का करियर काउंसलिंग सेमिनार, छात्रों को दी CA बनने की जानकारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 31 जुलाई –
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की मुजफ्फरनगर शाखा एवं जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को कॉमर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा चेयरमैन सीए सुनील कुमार, वाइस चेयरमैन सीए संजय बंसल, सेक्रेटरी सीए अतुल कुमार अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए सुरेंद्र कुमार धींगरा, काउंसलर सीए निखिल अरोड़ा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को CA Foundation, Intermediate, Final परीक्षा और आर्टिकलशिप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मांग लगातार बढ़ रही है और मेहनत व सही मार्गदर्शन के साथ इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है।

प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने ICAI टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने CA कोर्स और करियर से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं ICAI मुजफ्फरनगर शाखा के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This