मुजफ्फरनगर – हिंदुस्तान लाइव टुडे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना जानसठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह एवं थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी, महिलाओं से संबंधित अपराध, मारपीट, आपराधिक धमकी तथा आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में वारंट जारी थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में थाना जानसठ के उपनिरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को सफल बनाया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









