[aioseo_breadcrumbs]

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा सख्त, अफसरों को दिए सुरक्षा और समन्वय के कड़े निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित पेट्रोलिंग, संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने तथा कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This