[aioseo_breadcrumbs]

31 मार्च 2027 के बाद नहीं मिलेगी पीएम सूर्य घर योजना की सब्सिडी, अभी उठाएं सरकारी अनुदान का लाभ

Share This Article

मुजफ्फरनगर – 26 जुलाई 2026

 

केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब 31 मार्च 2027 तक ही लिया जा सकेगा। यूपी नेडा के परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने बताया कि फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत लाभार्थियों को सोलर रूफटॉप लगाने पर आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में अब तक 22,588 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 22,340 लाभार्थियों ने वेंडर का चयन किया है। 13,389 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 11,453 लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी भेजी जा चुकी है। जिले में वर्तमान में 40 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है और 161 वेंडर इस योजना के तहत कार्यरत हैं।

 

योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर ₹1,08,000 तथा 2 किलोवाट पर ₹90,000 का अनुदान दिया जा रहा है। 3 किलोवाट संयंत्र की अनुमानित लागत ₹1.85 लाख और 2 किलोवाट संयंत्र की ₹1.35 लाख है। संयंत्र लगने के बाद बिजली का बिल लगभग नगण्य हो जाता है।

 

विद्युत विभाग के अनुसार मई 2026 में जिले के 1,547 लाभार्थियों का बिजली बिल नेगेटिव, 158 का शून्य, 535 का ₹100 तक और 3,018 उपभोक्ताओं का ₹101 से ₹500 के बीच आया। अवध विहार निवासी श्रीमती बिमलेश का बिजली बिल लंबे समय से शून्य आ रहा है, जो इस योजना की सफलता का उदाहरण है।

 

परियोजना प्रभारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि 31 मार्च 2027 से पहले अपने घरों पर सोलर संयंत्र स्थापित कराकर सरकारी अनुदान का लाभ अवश्य उठाएं, क्योंकि इसके बाद योजना समाप्त हो जाएगी।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This