[aioseo_breadcrumbs]

कारगिल विजय की गौरवगाथा को किया नमन, SSP ने छात्रों को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

Share This Article

कारगिल वीरों को नमन: भोपा के सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में सैनिक परिवार सम्मान समारोह, SSP संजय कुमार वर्मा ने किया शहीद परिवार का सम्मान

 

 

 

मुजफ्फरनगर – भारत रक्षा पर्व के अंतर्गत शनिवार को थाना भोपा क्षेत्र के रहकड़ा स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में सैनिक परिवार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

 

समारोह के दौरान कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीद बचन सिंह के परिजनों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में SSP संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के.पी. सिंह, विद्यालय के प्रबंधक कैप्टन प्रदीप वशिष्ठ, क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा, थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, प्रधानाचार्या मौनिका चौधरी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This