[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 25 जुलाई – थाना तितावी पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश वसीम पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मोबीन और नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹38 हजार नकद, एटीएम स्वाइप मशीन में फ्रीज ₹1.49 लाख, दो एटीएम स्वाइप मशीनें, 51 एटीएम कार्ड, एक स्विफ्ट कार, एक अवैध तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं।

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि तितावी क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से ₹1 लाख की ठगी की गई है। जांच के दौरान चिरमा टीला मोड़ पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह एटीएम के बाहर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था। पहले उनका पिन देखता, फिर धोखे से एटीएम कार्ड बदल देता और खाते से नकदी निकालने के साथ स्वाइप मशीन के जरिए भी रकम निकाल लेता था। गिरोह ने मुजफ्फरनगर के अलावा आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, जौनपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी समेत कई जिलों में भी इस तरह की वारदातें कबूल की हैं।

 

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी वसीम बुलंदशहर के थाना सलेमपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This