मुजफ्फरनगर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग की घटना का महज 48 घंटे में सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्नेचिंग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
एसएसपी मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी श्री अमृत जैन, एएसपी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार ऋषिकेश निवासी आयुष यादव का अस्पताल तिराहा अहिल्याबाई चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी गली नंबर-2 थाना नई मंडी एवं अजय पुत्र पूरन निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्नेचिंग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








