[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – महावीर चौक पर ब्लड डोनेशन वैन को लेकर उठे सवाल, बिना अनुमति संचालन का आरोप

Share This Article

मुजफ्फरनगर – शहर के महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिंह मार्केट के बाहर एक ब्लड डोनेशन वैन दिन भर खड़ी रहने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार वैन के माध्यम से ब्लड डोनेशन कराया गया, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसके लिए संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति ली गई थी?

लोगों का कहना है कि यदि इस तरह सार्वजनिक स्थानों पर वैन खड़ी कर बड़े स्तर पर रक्तदान कराया जा रहा है तो रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, रक्त की गुणवत्ता जांच और निर्धारित मानकों का पालन किस प्रकार सुनिश्चित किया जा रहा है, यह जांच का विषय है।

 

वहीं, पूर्व में भी कुछ स्थानों पर गिफ्ट या अन्य प्रलोभन देकर रक्तदान कराने की चर्चाएं सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित ब्लड बैंक की जिम्मेदारी बनती है कि वह सभी गतिविधियों की निगरानी करे और नियमों का पालन सुनिश्चित कराए।

अब सवाल यह है कि बिना स्पष्ट अनुमति के ब्लड डोनेशन वैन के संचालन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को थी या नहीं? यदि नहीं थी तो विभाग ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? मामले में संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही की उम्मीद की जा रही है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This