लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 25 जुलाई 2026 को रामपुर जाएगा।
ज्ञाप में कहा गया है कि जिला प्रशासन द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को शिक्षा के अधिकार और संवैधानिक भावना के विपरीत बताया है। पार्टी का दावा है कि इससे गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी।

प्रतिनिधिमंडल रामपुर के जिलाधिकारी से मुलाकात कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के संबंध में वार्ता करेगा और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य:
1. अजय सागर – जिलाध्यक्ष
2. जावेद अली खान – सांसद
3. हरेंद्र सिंह मलिक – सांसद
4. रुचि वीरा – सांसद
5. इकरा हसन – सांसद
6. राजीव राय – सांसद
7. मोहिब्बुल्लाह – सांसद
8. नीरज मौर्य – सांसद
9. जियाउर्रहमान बर्क – सांसद
>







