मुजफ्फरनगर, 22 जुलाई – नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा वार्ड संख्या-18, नई मंडी स्थित राजवंशी धर्मशाला, लक्ष्मण विहार में होम कंपोस्टर जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को घरों से निकलने वाले गीले कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और जैविक खाद बनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों को होम कंपोस्टर के उपयोग एवं उसके पर्यावरणीय लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद तैयार कर उसका उपयोग घरों एवं आसपास के पेड़-पौधों में किया जा सकता है। इससे कचरे का बेहतर प्रबंधन होने के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर वार्ड सभासद ममता बालियान, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, समाजसेवी सतीश बालियान, राजेंद्र प्रसाद गर्ग (अध्यक्ष, राजवंश सभा) तथा बिट्टू सिखेड़ा (शिवसेना) ने पात्र लाभार्थियों को निशुल्क होम कंपोस्टर वितरित किए और उनके नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं सभासद ममता बालियान का निशुल्क होम कंपोस्टर वितरण के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद ममता बालियान, समाजसेवी सतीश बालियान, एसएफआई वैशाली सोती, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, शिवसेना नेता बिट्टू सिखेड़ा, एसबीएम बाबू रुचि शर्मा, सफाई नायक अतुल कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा








