मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बबलू वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त लताफत उर्फ मुन्ना पुत्र लियाकत, निवासी कस्सावान, खालापार, को मिनाक्षी चौक स्थित जिम के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 2672/2024 एवं मुकदमा अपराध संख्या 457/2010 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक असगर अली, कांस्टेबल मोनपाल तथा कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा








