[aioseo_breadcrumbs]

जनगणना 2027: डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्धता के सख्त निर्देश

Share This Article

जनगणना 2027: डीसीएचबी के सटीक आंकड़ों के लिए अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण, डीएम उमेश मिश्रा ने दिए पारदर्शिता और समयबद्धता के निर्देश

 

मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई। भारत की जनगणना 2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के भाग-1 (ग्राम एवं नगर निर्देशिका) के आंकड़ों के सटीक, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध संकलन के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने की।

 

प्रशिक्षण में लखनऊ से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को ग्राम एवं नगर निर्देशिका के प्रपत्र भरने की विस्तृत प्रक्रिया से अवगत कराया। ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति और प्रोजेक्टर के माध्यम से डेटा संकलन की तकनीकी बारीकियां समझाई गईं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनगणना के प्रथम चरण को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर सभी चार्ज अधिकारियों और सहायक चार्ज अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार है, इसलिए सभी अधिकारी प्रशिक्षण पुस्तिका का गहन अध्ययन करें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त करें।

 

प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या, लिंगानुपात, भौगोलिक एवं जलवायु स्थिति, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, स्थानीय उद्योग, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आंकड़ों के सटीक संकलन पर विशेष जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ प्रपत्रों का सत्यापन एवं संकलन सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना 2027 का कार्य निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This