[aioseo_breadcrumbs]

नंद बाबा दुग्ध मिशन: पशुपालक सुभाष मलिक को ₹15.62 लाख का अनुदान भुगतान-पत्र सौंपा, आदर्श डेयरी स्थापना की ओर बढ़े कदम

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत विकासखंड बुढ़ाना के ग्राम मोहम्मदपुर राय सिंह निवासी चयनित पशुपालक सुभाष मलिक को परियोजना की प्रथम किस्त के रूप में ₹15 लाख 62 हजार 500 का भुगतान-पत्र प्रदान किया गया।

 

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने लाभार्थी को भुगतान-पत्र सौंपा।

 

योजना के तहत मिली अनुदान राशि से सुभाष मलिक दो चरणों में 25 उच्च नस्ल की दुधारू गायों (गिर, थारपारकर, साहीवाल एवं हरियाणा नस्ल) की खरीद कर आधुनिक डेयरी इकाई स्थापित करेंगे। इकाई पूरी होने पर योजना के तहत दूसरी किस्त के रूप में भी ₹15 लाख 62 हजार 500 की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थी से योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बाहरी राज्यों से उच्च नस्ल के गोवंश खरीदने तथा दुग्ध विपणन के लिए मजबूत और स्थायी व्यवस्था विकसित करने का आह्वान किया।

 

सुभाष मलिक ने बताया कि वह वर्तमान में अपने गांव के पशुपालकों से दूध एकत्र कर बड़ी डेयरियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और अब इस योजना के माध्यम से एक आदर्श डेयरी स्थापित कर क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This