[aioseo_breadcrumbs]

सीएम योगी के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम स्थल का डीएम व एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया स्थालीय निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 9 अप्रैल 2026 – जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल नुमाइश ग्राउण्ड तथा अस्पताल तिराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, मंच स्थल, जनसभा स्थल, वीआईपी मूवमेंट रूट, प्रवेश एवं निकास मार्गों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही अस्पताल तिराहा पर यातायात संचालन, डायवर्जन प्लान एवं आपातकालीन सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाना सुनिश्चित करें।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी, डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ता की तैनाती, तथा ट्रैफिक प्लान को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This