[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा थाना पुरकाजी क्षेत्र में स्कूली वाहन में आग लगने की घटना के संबंध में थाना पुरकाजी पर खडे वाहन का निरीक्षण कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

दिनांक 10.04.2026 को थानाक्षेत्र पुरकाजी के अंतर्गत ग्राम समसो में आशीष इंग्लिश एकेडमी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे एक वाहन में अचानक आग लग गयी थी जिसपर थाना पुरकाजी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया व उक्त घटना में घायल 4 बच्चों व चालक को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के उपरांत पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है तथा प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल चालक व बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया व विद्यालय प्रबन्धक बालाकिशन पुत्र लुईस निवासी ग्राम मूत्तकुनम थाना वरकेकडा जनपद कोची, केरल हाल निवासी झबरपुर थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा थाना पुरकाजी पहुंचकर उक्त जले हुए वाहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गहन एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वाहन सुरक्षा मानकों की जांच एवं आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This