मुजफ्फरनगर – बुढाना पुलिस द्वारा 5-5 हजार रुपये के ईनामी/मफरुर अभियुक्तों को अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर - बुढाना पुलिस द्वारा 5-5 हजार रुपये के ईनामी/मफरुर अभियुक्तों को अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महादिक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0 138/1995 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम में मफरुर व 5 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त पप्पन पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। साथ ही थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0 79/93 धारा 25 आयुद्ध अधिनिमय में मफरुर व 5 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त फराकत पुत्र किलवत निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना,मुजफ्फरनगर को बुढाना मंदवाडा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध मं थाना बुढाना पर मु0अ0स0 154/26 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-*
*1.* फराकत पुत्र किलवत निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना,मुजफ्फरनगर।
*2.* पप्पन पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद नाजायज चाकू (अभियुक्त फराकत के कब्जे से)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 शिवसिंह नागर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 छविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 511 मनोज कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 481 अमित थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1913 इस्फाक थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 310 परमजीत थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


