[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – सीएमओ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई – जीवन दाता नाम का हॉस्पिटल किया गया सील, अपेक्स हॉस्पिटल को नोटिस जारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – 9 अप्रैल 2026 जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा नगरीय क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।

 

निरीक्षण के दौरान कुकड़ा रोड, अलमासपुर चौक के पास स्थित जीवन दाता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जहां अस्पताल पूर्णतः अपंजीकृत पाया गया। अस्पताल में न तो कोई पंजीकृत चिकित्सक उपस्थित था और न ही किसी प्रकार के आवश्यक अभिलेख उपलब्ध थे। यह अत्यंत गंभीर लापरवाही एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

 

इसके उपरांत अपेक्स हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जहां 7 बच्चे भर्ती पाए गए। जांच में यह पाया गया कि पंजीकृत चिकित्सक डॉ. अभिषेक यादव द्वारा 1 अप्रैल से अस्पताल में कोई निरीक्षण/उपस्थिति नहीं की गई थी। साथ ही अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी पंजीकृत नहीं था, तथा 6 अप्रैल के बाद से बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा अस्पताल में विजिट नहीं की गई सबसे चिंताजनक तथ्य यह रहा कि बच्चों को बिना चिकित्सक की देखरेख के भर्ती किया गया था।

 

उक्त अनियमितताओं के दृष्टिगत अपेक्स हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि भर्ती सभी बच्चों को तत्काल प्रभाव से किसी अन्य मान्यता प्राप्त अस्पताल में शिफ्ट कराया जाए, जिससे उनकी सुरक्षा एवं समुचित उपचार सुनिश्चित हो सके।

 

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This