[aioseo_breadcrumbs]

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा, ककरौली, मीरापुर व रामराज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा थाना भोपा, ककरौली, मीरापुर व रामराज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत उनके द्वारा थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा थानों पर विवेचकों के साथ गोष्ठी का भी आयोजन किया गया तथा सभी को लम्बित विवेचनाओं का निष्पक्ष, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने सम्बन्धी तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ में उनके द्वारा शुक्रताल पहुंचकर वहां स्थित स्नान घाट, घाट पर जलस्तर तथा अन्य व्यवस्थाओं का आदि की भी निरीक्षण किया गया तथा वहां पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के सम्बन्ध में तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ0 रविशंकर, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

ji

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This