ब्रेकिंग न्यूज़

अपनी पातलू गाय की मौत के बाद मालिक ने किया उसका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार

अपनी पातलू गाय की मौत के बाद मालिक ने किया उसका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार


भोपाल। इंसान और जानवरों के बीच का प्रेम सदियों से चला आ रहा है। इस स्नेह में कई बार ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती है जिससे इंसान और पशुओं के बीच का यही प्रेम एक मिसाल बन जाता है।
दरअसल मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक गाय के मालिक ने उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य की ही तरह उसे अंतिम विदाई दी। मामला झाबुआ जिले के थांदला का है।आत्माराम की पालतू गाय रानी की रविवार को बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद आत्माराम ने रानी को अपने बच्चों की ही तरह पाल कर बड़ा किया था लिहाजा गाय की मौत से पूरा परिवार बेहद गमगीन हो गया।
आपको बता दें कि गाय की मौत पर नगर निगम को सूचना दी जाती है। लेकिन आत्माराम के परिवार ने तय किया कि वह अपनी गाय को परिवार के सदस्य की ही तरह अंतिम विदाई दी। इसके बाद बकायदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सजाई गई। और उस ट्रॉली पर गाय रानी के शव को रखा गया। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों और पड़ोसियों ने नम आंखों से उसे विदाई दी।
आपको बता दें कि गाय की मौत पर नगर निगम को सूचना दी जाती है लेकिन आत्माराम के परिवार ने तय किया कि वह अपनी गाय को परिवार के सदस्य की ही तरह अंतिम विदाई दी। इसके बाद बकायदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सजाई गई। इसके बाद उस ट्रॉली पर गाय रानी के शव को रखा गया जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों और पड़ोसियों ने नम आंखों से उसे विदाई दी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!