*आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत हरियाणा राज्य से तस्करी कर लायी जा रही लगभग 2.5 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त*
*आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत हरियाणा राज्य से तस्करी कर लायी जा रही लगभग 2.5 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त*

, थाना शाहपुर पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 शराब तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार।
अभियुक्तगण के कब्जे से 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब, 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, 01 आई-10 कार व 01 मारूती सुजुकी ईको कार बरामद।*
आगामी विधानसभा उप-चुनाव को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहिता के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर सुनील कसाना के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.10.2024 को थाना शाहपुर पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को दौराने चैकिंग निरमाना गेट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब, 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, 01 आई-10 कार व 01 मारूती सुजुकी ईको कार बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 335/2024 धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* सन्दीप पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*2.* सुखचेन पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*3.* राहुल पुत्र राजेश निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*4.* रोहित पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*5.* मंजीत पुत्र रोहताश निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*बरामदगी-*
✅ 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।
✅ 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।
✅ 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का।
✅ 01 आई-10 कार नम्बर एचआर 01 एबी 5361।
✅ 01 मारूती सुजुकी ईको कार नम्बर एचआर 06 एयू 9926।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम/आबकारी टीम-*
*1.* आबकारी निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा मय टीम।
*2.* उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्रीपाल सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 543 विनय कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2118 रितिक कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2115 नितेश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*