जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द ने कर दिया है जीना मुश्किल, तो घर पर ही बनाएं दादी-नानी का नुस्खे वाला यह जादुई तेल, मिलेगा आराम
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द ने कर दिया है जीना मुश्किल, तो घर पर ही बनाएं दादी-नानी का नुस्खे वाला यह जादुई तेल, मिलेगा आराम

आज के समय में हर उम्र के व्यक्ति में जोड़ों के दर्द बना ही रहता है। कभी-कभी तो दिनभर की थकान के बाद, जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द परेशान करता है। हालांकि, मौसम बदलने पर ज्वॉइंट पेन होने लगता है। शरीर में कैल्शियम, विटामिन-डी की कमी, इंफ्लेमेशन, गलत पॉश्चर और कई कारणों की वजह से कंधे, कलाई घुटने, उंगलियों और टखने में दर्द होने लगता है। कई बार दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए, हम पेनकिलर ले लेते हैं। दवाईयों के खाने से राहत को मिल जाएगी, लेकिन हल नहीं है। अगर आपको भी कभी-कभार होने वाले जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए, देसी तेल से मालिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं।
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द होगा दूर, बनाएं यह आयुर्वेदिक तेल
दरअसल, नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर आप इस तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे मसल्स और ज्वॉइंट पेन में काफी राहत मिलती है। आपको बता दें कि इसमें लॉरिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है। इससे मांसपेशियों की अकड़न भी दूर होती है। इतना ही नहीं, कपूर में एंटी-अर्थराइटिक, एंटी-रुमेटिस और एंटी-फ्लोजिस्टिक गुण होते हैं। जब आप इसे गुनगुने नारियल के तेल मिलाएंगे, तो इससे जोड़ों का दर्द में आराम मिलेगा।
इस तरह से बनाएं जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द का तेल
– सबसे पहले आप दो बड़े चम्मच नारियल का तेल लें।
– अब इसे हल्का गर्म करें।
– इसमें आप 2 छोटे टुकड़े कपूर डालें।
– इसे पिघलने दें। फिर आप इसमें लगभग चौथाई चम्मच सोंठ डाल दें।
– इस तेल से मालिश करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में काफी आराम मिलेगा।