*थाना सिविल लाईन पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा हत्या के अभियोग मे वाँछित अपराधी की मय आला कत्ल(कारबाईन मय 14 कारतूस 9 एमएम)सहित की गई गिरफ्तारी*
*थाना सिविल लाईन पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा हत्या के अभियोग मे वाँछित अपराधी की मय आला कत्ल(कारबाईन मय 14 कारतूस 9 एमएम)सहित की गई गिरफ्तारी*

*दिनांक 19.03.2024*
दिनांक 18.03.24 जितेन्द्र राम प्रार्थी जितेन्द्र राम पुत्र राजकुमार राम निवासी ग्राम बैराठ थाना बलुआ जनपद चंदौली द्वारा भाई धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजकुमार राम सहायक अध्यापक की सरकारी असलाह से गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन मु0नगर पर मु0अ0स0 75/24 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एस0सी0 एस0टी एक्ट पंजीकृत कराया गया । दिनांक 19.03.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुक्रम व पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुकदमे मे वाँछित अपराधी मुख्य आरक्षी 152 एपी चन्द्रप्रकाश यादव रिजर्व पुलिस लाईन मु0नगर पुत्र रामवृक्ष यादव नि0 ग्राम जमीन कुसुमहाँ थाना दोहरीघाट जिला मऊ को घटना मे प्रयुक्त एक अदद कारबाईन 9 एमएम मय 14 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभि0 का नाम–*
मुख्य आरक्षी 152 एपी चन्द्रप्रकाश यादव रिजर्व पुलिस लाईन मु0नगर पुत्र श्री रामवृक्ष यादव नि0 ग्राम जमीन कुसुमहाँ थाना दोहरीघाट जिला मऊ
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण–*
1. मु0अ0स0 75/24 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एस0सी0 एस0टी एक्ट थाना सि0ला0 मु0नगर
*गिरफ्तारी का स्थान–* थाना परिसर बैरक थाना सिविल लाईन मु0नगर
*गिरफ्तारी का दिंनांक व समय-* 19.03.24 समय 13.30 बजे
*बरामदगी का विवरण*
1. एक अदद कारबाईन सरकारी मय 14 कारतूस जिन्दा 9 एमएम
*गिरफ्तारी कर्ता टीम-*
अपराध विनय कुमार सिंह मय हमराह
व0उ0नि0 कर्मवीर सिंह
HM20 मुर्शिद खान