व्रत त्योहार

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण, नौ मार्च को सीएम करेंगे आगाज

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण, नौ मार्च को सीएम करेंगे आगाज

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नौ मार्च को होगा। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी प्रशासन ने 216 प्राचीन देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा है। बड़ादेव कमरूनाग आज शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी पहुंच जाएंगे। उनके पहुंचते ही अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कारज भी शुरू हो जाएगा। बड़ादेव के साथ ही छह अन्य देवी-देवता भी आज मंडी पहुंचेंगे। इसके साथ ही आठ मार्च शिवरात्रि से अन्य देवी-देवताओं का भी आगमन शुरू हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नौ मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

वह दो बजे के लगभग भगवान राजमाधव की पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद महोत्सव की पहली शाही जलेब में शामिल होंगे। महोत्सव की दूसरी शाही जलेब 12 मार्च को निकाली जाएगी और महोत्सव का समापन 15 मार्च को राजमाधव की अंतिम शाही जलेब के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के करकमलों से होगा।

बाबा हंसराज रघुवंशी बजाएंगे डमरू

विश्व भर में अपने भजनों को लेकर प्रसिद्ध हो चुके हिमाचल के बिलासपुर जिला के फनकार बाबा हंसराज रघुवंशी इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में भगवान भोलेनाथ का गुणगान और शिव का डमरू बजाते हुए नजर आएंगे। शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में पहली बार प्रशासन ने भजन गायक हंसराज रघुवंशी को आमंत्रित किया है। नौ मार्च को पहली सांस्कृतिक संध्या में हंसराज रघुवंशी मुख्य कलाकार होंगे। रात दस बजे के लगभग लोग उन्हें मंच पर देख सकेंगे। इसी संध्या में उनसे पहले कुमार साहिल भी स्टार कलाकार के रूप में परफोर्म करेंगे। वहीं इस बार शिवरात्रि महोत्सव की पंजाबी नाइट में जस्सी गिल और बब्बल राय पंजाबी तडक़ा लगाएंगे, जबकि तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अख्तर ब्रदर्स भी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए दिखेंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की प्रशासन ने घोषणा कर दी है। इस बार भी शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन सेरी मंच पर होगा। महोत्सव में छह सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य स्तरीय कलाकारों के साथ पंजाबी व मुंबईया कलाकारों को भी बुलाया गया है। दस मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकारों के रूप में ममता भारद्वाज, लमन बैंड और इशांत भारद्वाज मंच पर आएंगे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!