जरुरी खबर! LPG उपभोक्ता 31 मार्च तक जरुर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी
जरुरी खबर! LPG उपभोक्ता 31 मार्च तक जरुर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी

नई दिल्ली LPG Cylinder KYC: अगर आप गैस उपभोक्ता हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। आपको बता दें गैस सिलेंडर उपभोक्ता केंद्र सरकार के जरिए सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं। अगर आप अपनी गैस सिलेंडर में मिल रही सब्सिडी जारी रखना चाहते हैं तो आपको फटाफट केवाईसी करा लेनी होगी। इसके लिए सरकार ने आखिरी तारीख 31 मार्च तय की है। 31 मार्च तक गैस सिलेंडर पर केवाईसी न कराने की स्थिति पर 31 मार्च के बाद आपको सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी।
आपको बता दें आप ऑनलाइन तरीके से ईकेवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mylpg.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर आपको एचपी, इंडियन और भारत गैस कंपनी के गैस सिलेंडर की तस्वीरें दिखेंगी।
आपके पास जिस गैस कंपनी का कनेक्शन है उस कंपनी के सिलेंडर की तस्वीर पर क्लिक करें। अब आप संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर केवाईसी का ऑप्शन भी दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना है।
अब आपको आपके मोबाइल नंबर, कंस्टूमर नंबर और एलपीजी आईडी की जानकारी भी मिलेगी। इनमें से आपको कोई भी एक जानकारी नहीं देनी होगी। इसके बाद आधार वेरिफिकेशन के लिए कहा जाएगा और ओटीपी जनरेट वाला ऑप्शन भी दिखेगा और ओटपी जनरेट होने के बाद नया पेज ओपन होगा।
इस पेज के बाद कंपनी के द्वार पूछी गई सारी जानकारी भी देनी होगी और आपका ईकेवाईसी अपडेशन प्रोसेस पूरा भी हो जाएगा। प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।