जारी हुआ 500 रूपए का नया नोट, महात्मा गाँधी और लाल किले की हटाई गई तस्वीर! जानिये क्या है असल सच्चाई
जारी हुआ 500 रूपए का नया नोट, महात्मा गाँधी और लाल किले की हटाई गई तस्वीर! जानिये क्या है असल सच्चाई


RBI news : भारतीय नोट छापने का अधिकार भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास होता है। हम आपको बताने वाले हैं RBI के पास कुछ नोट और सिक्के छापने का अधिकार नहीं है। हाल ही में एक 500 रुपये का नोट जारी हुआ है। जिसमें महात्मा गांधी और लाल की फोटो नहीं है। जबकि भारतीय नोटों पर माहत्मा गांधी और लाल किले की फोटो लगाई जाती है। लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर जारी ये 500 रुपये के नोट पर महात्मा गांधी और लाल किले की फोटो नहीं है। जिसको लेकर RBI ने इसपर बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
पिछले महीने अयोध्या में पूरे देश से भक्त भगवान राम (bhagwan ram) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे थे और तभी से ये खबरें भी वायरल होना शुरू हो गयी है की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्दी ही 500 रूपए के नए नोट जारी करने वाली है |
सोशल मीडिया पर राम मंदिर के प्रिंट वाला 500 रुपए का नोट चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन, क्या सच में RBI ने सच में राम मंदिर की सीरीज वाले 500 रुपए जारी कर दिए हैं? अगर आपको भी ऐसा कोई नोट मिला है तो आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं…
सोशल मीडिया पर किया जा रहा है यह दावा
जनवरी महीने के अंत से ही सोशल मीडिया पर नई सीरीज के 500 रुपये के बैंक नोट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महात्मा गांधी (mahatma gandhi) की जगह भगवान श्री राम की तस्वीर लगी हुई है.
दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले सरकार ने नई सीरीज के नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर को हटाते हुए उस पर भगवान श्री राम की तस्वीर को लगाने का फैसला लिया है। लेकिन फैक्ट चेक में इसकी अलग ही सच्चाई सामने आई है।
