राष्ट्रीय

एक विवाह ऐसा भी : लॉकडाउन में शादी के बाद भी आज तक ससुराल नहीं आई दुल्हन की यह चीज, गुस्से में दूल्हे ने लिया बड़ा फैसला

एक विवाह ऐसा भी : लॉकडाउन में शादी के बाद भी आज तक ससुराल नहीं आई दुल्हन की यह चीज, गुस्से में दूल्हे ने लिया बड़ा फैसला

नोएडा में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लॉकडाउन में शादी की थी। इस दौरान शादी की वीडियो और फोटो भी बनवाई गई। इसके लिए फोटो स्टूडियो संचालक ने ढाई लाख रुपये लिये थे। अब दल्हे ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है कि शादी के चार साल बाद भी उसे वीडियो और फोटो नहीं मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा के बैंक्वेट हॉल में हुई थी शादी
गाजियाबाद के चिरंजीव विहार के रहने वाले मयंक कठेरिया ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 16 जून 2020 को ग्रेटर नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में हुई थी। शादी की वीडियो और फोटो के लिए फरीदाबाद के स्टूडियो संचालक असद अंसारी को बुक किया था। मयंक कठेरिया का आरोप है कि उन्होंने संचालक को ढाई लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन आज तक फोटो और वीडियो नहीं मिले। काफी परेशान होकर उन्होंने स्टूडियो संचालक असद अंसारी के खिलाफ थाना बीटा 2 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

संचालक बोला- एक लाख रुपये है बकाया
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, संचालक कहना है कि वह फोटो और वीडियो दे चुका है। उसके एक लाख रुपये बकाया हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!