राष्ट्रीय

MP: ‘मुझसे डरती है कांग्रेस’, CM Shivraj बोले- मैं मर भी गया तो अपने लोगों की सेवा के लिए पुनर्जन्म लूंगा

MP: 'मुझसे डरती है कांग्रेस', CM Shivraj बोले- मैं मर भी गया तो अपने लोगों की सेवा के लिए पुनर्जन्म लूंगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उनसे डर गई है और उसके नेता उन्हें हर दिन गाली देते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ कांग्रेस समर्थक उनकी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुझसे डरती है, वो मुझे रोज गालियां देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल कुछ लोगों ने ट्वीट किया, ‘मामा तेरा श्राद्ध हो गया’…’मामा’ की मृत्यु के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। कांग्रेस मेरा विनाश चाहती है लेकिन मैं शिवराज हूं और लोगों का सेवक, अगर मैं मर भी गया तो अपने लोगों की सेवा करने के लिए फीनिक्स की तरह पुनर्जन्म लूंगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार अभियान शुरू हो गया है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपनी सूची जारी नहीं की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “वे किस ‘मुहूर्त’ का इंतजार कर रहे हैं? क्या उनकी अंदरूनी कलह है या वे डरे हुए हैं कि सूची आने के बाद क्या होगा? हमारे उम्मीदवार जमीन पर हैं।” सीएम ने दावा किया कि बीजेपी एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा के विकास और जनकल्याण को चुनेगी। यह स्पष्ट है कि हम भारी बहुमत से जीतेंगे और एक नया इतिहास रचेंगे। हार देखकर कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से एक सवाल पूछना चाहता हूं। आपकी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई के खिलाफ हैं। PFI टेरर फंडिंग करता है…उस पर प्रतिबंध लग चुका है और वह देश का दुश्मन है…क्या कांग्रेस का यही रुख है?

शिवराज ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध, PFI पर कार्रवाई…आप (प्रियंका गांधी) मध्य प्रदेश आ रही हैं और अगर आप दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं तो आपको जवाब देना होगा। सीएम चौहान को कुछ दिन पहले एक रैली के दौरान लोगों से पूछते हुए देखा गया था कि क्या वे चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भी वे अपनी स सीएम पर बने रहें। आगामी चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित कई दिग्गजों को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलकों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की योजनाओं के बारे में अटकलों का बाजार गर्म है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!