खेल

Shubman को Rohit Sharma ने कहा “पागल है क्या”, वायरल हो रहा वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

Shubman को Rohit Sharma ने कहा "पागल है क्या", वायरल हो रहा वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। विश्व कप से पहले एक दिवसीय फॉर्मेट में होने जा रहा है यह फाइनल मुकाबला जीतकर श्रीलंका और भारत दोनों ही ट्रॉफी कब्जे में करना चाहेंगी।

श्रीलंका और भारत के बीच होने जा रही भिड़ंत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रोहित शर्मा और शुभमन गिल आपस में बात करते हुए दिखते हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच में कुछ बात ऐसी हुई जिसे सुनकर रोहित शर्मा शुभमन पर भड़क गए। रोहित शर्मा ने शुभमन को कुछ ऐसा कह दिया कि अब वह वीडियो वायरल हो गया है।

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल का वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफ़ी कमेंट कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रोहित शर्मा शुभमन से नाराज है और उनकी किसी बात पर भड़क गए हैं। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं हुआ है कि रोहित शर्मा ने शुभमन से यह बात किस लिए कही है। हालांकि फैंस खुद ही काफी कयास लगाए जा रहे हैं।

रोहित और शुभमन पर रहेंगी निगाहें

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर शुभ मंगल पर निगाहें रहेंगी। एशिया कप का ये खिताबी मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।

जीत का सूखा खत्म करेगी भारतीय टीम

बता दें कि भारतीय टीम अगर एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर खिताब जीत जाती है तो यह आठवीं बार होगा कि भारत यह खिताब अपने नाम करेगी। एशिया कप के T20 और वनडे फॉर्मेट के इतिहास में भारतीय टीम ने ही सर्वाधिक यानी कुल सात बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारत के बाद एशिया कप को सबसे अधिक बार जीतने में श्रीलंका का नाम है श्रीलंका एशिया कप की ट्रॉफी को छह बार अपने नाम कर चुकी है। वहीं पाकिस्तान की टीम दो बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है।

IMG-20240214-WA0009
IMG-20240214-WA0010
IMG-20240214-WA0008

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!