राष्ट्रीय

Pakistan On Name Bharat: भारत ने छोड़ा ‘INDIA’ का साथ तो पाकिस्तान ठोक देगा अपना दावा, जानें इसके पीछे की वजह

Pakistan On Name Bharat: भारत ने छोड़ा ‘INDIA’ का साथ तो पाकिस्तान ठोक देगा अपना दावा, जानें इसके पीछे की वजह

जी20 बैठक से पहले देश के नाम को लेकर छिड़ी बहस तेज होती जा रही है। देश का नाम बदलने को लेकर विपक्ष की ओर से तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन अब ये मामला भारत तक ही सीमित नहीं हैं। कहा जा रहा है कि अगर भारत सरकार ने इंडिया नाम छोड़ा तो पाकिस्तान उसे फौरन लपक लेगा। साउथ एशिया इंडेक्स नाम के एक एक्स हैंडल ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से लिखा है कि अगर भारत संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर आधिकारिक रूप से इंडिया नाम को छोड़कर भारत नाम को अपनाता है तो पाकिस्तान इंडिया नाम पर दावा कर सकता है।

पाकिस्तान के राष्ट्रवादी लोग लंबे वक्त से तर्क देते आ रहे हैं कि इंडिया नाम पर पाकिस्तान का अधिकार है। ये पाकिस्तान के सिंधु क्षेत्र यानी इंडस रीजन से उत्पन्न हुआ है। गौरतलब है कि जी20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ भारत यानी भारत की राष्ट्रपति के तौर पर संबोधित किया गया है। इसे लेकर देश में हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार देश के दोनों नामों इंडिया और भारत में से इंडिया को बदलना चाहती है। लेकिन सरकार ने साफ किया है कि देश के नाम के साथ कुछ भी बदलने नहीं जा रहा है।

जी20 से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि ये सब सोच समझ कर किया गया है। जी20 डेलीगेट्स के लिए तैयार किए गए बुकलेट्स में लिखा है भारत देश का आधिकारिक नाम है, इसका जिक्र संविधान और 1946 से 1948 तक संविधान सभा की चर्चाओं में भी किया गया है। बता दें कि इंडिया नाम पर जिन्ना ने भी आपत्ति जताई थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!