राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी दिखी अंतरिक्ष से दिल्ली, अंतरिक्ष से Astronaut ने दिखाई तस्वीर

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी दिखी अंतरिक्ष से दिल्ली, अंतरिक्ष से Astronaut ने दिखाई तस्वीर

भारत ने मंगलवार 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है। इस दौरान कई देशों के नेताओं, राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

इसी बीच स्वतंत्रता दिवस पर अंतरिक्ष से भी भारत के लिए बधाई आई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक अंतरिक्ष यात्री ने खास फोटो शेयर की है। अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने अंतरिक्ष से दिल्ली की फोटो शेयर की है। ये फोटो बेहद शानदार है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।

ये फोटो पृथ्वी से 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई है। इस फोटो को शेयर करते हुए नेयादी ने लिखा कि दुनिया भर के सभी भारतीयों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से स्वतंत्रता दिवस की बधाई। अंतरिक्ष से भारत की राजधानी नई दिल्ली की तस्वीर साझा कर रहा हूं।

सिर्फ यही नहीं उन्होंने अंग्रेजी सहित भारत की 11 भाषाओं में नमस्ते भी कहा है। इसमें उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, तेलुगु, उर्दू, तमिल, बांग्ला, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी और असमिया भाषा में नमस्ते कहा है। बता दें कि अल नेयादी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने के लिए गए है। उनका अंतरिक्ष मिशन 31 अगस्त को खत्म हो रहा है और वो तब पृथ्वी पर लौटेंगे। इस वर्ष अप्रैल में अल नेयादी अंतरिक्ष में सैर करने वाले पहले अरब बने है।

सोशल मीडिया पर जब भी अल नेयादी फोटो शेयर करते हैं वो बेहद वायरल हो जाते है। इससे पहले उन्होंने हिमालय की फोटो पोस्ट की थी, जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आई थी। अल नेयादी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन अपना स्पेसवॉक पूरा कर रहा है।

ता दें कि भारतीयों को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। अंतरिक्ष यात्री को लोग काफी धन्यवाद दे रहे है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा है कि इस खास पल को कैप्चर करने और हमें याद रखने के लिए शुभकामनाएं और धन्यवाद। अंतरिक्ष में होने पर आपको गर्व होना चाहिए। ये पल कई मेहनत और बलिदान के साथ आता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!