लाहौर में तोड़ी गई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, दिल्ली में पाक दूतावास के बाहर BJP का प्रदर्शन
लाहौर में तोड़ी गई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, दिल्ली में पाक दूतावास के बाहर BJP का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले को लेकर हिन्दुस्तान में सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने राजधानी दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया।
#WATCH | Bharatiya Janata Party (BJP) Delhi unit stages protest near Pakistan High Commission against vandalisation of Maharaja Ranjit Singh statue in Pakistan pic.twitter.com/wXD2rlJfHl
— ANI (@ANI) August 18, 2021
इसी संबंध में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कट्टरवादियों, जिहादी और तालिबानी मानसिकता के लोगों ने जिस तरह से महाराणा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ी है वो अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। यह इंसानियत, मानवता और धर्म के उसूलों के खिलाफ है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके फांसी दी जाए।
उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने वाले हमलावरों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसी बीच आदेश गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने अगर जिहादी मानसिकता समाप्त नहीं की तो वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान दोबारा भारत का हिस्सा बनेगा।