ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नीतीश कुमार का चल रहा दौर, हॉकी इंडिया की प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नीतीश कुमार का चल रहा दौर, हॉकी इंडिया की प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा

Prabhasakshi's Newsroom। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नीतीश कुमार का चल रहा दौर, हॉकी इंडिया की प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है…सभी मुल्क अपने-अपने लोगों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा मुल्क भी अफगानी लोगों की मदद कर रहा है। इसी बीच हम बात करेंगे बिहार में आई बाढ़ की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पैनी नजर बनाकर रखे हुए हैं। वहीं ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की थी उसका वीडियो सामने आया है।

PM मोदी ने सुनाया अटल जी से जुड़ा किस्सा

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा को वाजपेयी जी से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया था।

अटल जी जब पहले क्रांतिकारी काम किया करते थे तो उनका जाना-आना लगा रहता है। कई परिवारों में खाना भी होता था। इस दौरान एक परिवार में भोजन करने लगे। बाद में मीडिया वाले भी पहुंचे। जब उन्होंने भोजन किया तो बोला कि गुलाबजामुन बहुत बढ़िया थे तो परिवार ने मीडिया से बता दिया कि उन्हें गुलाबजामुन बहुत पसंद आए। फिर वह खबर पूरे देश में छप गई।

इसके बाद अटलजी जहां भी जाते थे वहां पर उन्हें गुलाबजामुन मिलता था खाने को… इससे वो तंग आ गए थे और उन्होंने कहा कि एक सर्कुलर निकाला कि अटल जी आए तो गुलाबजामुन के आलावा भी कुछ खिलाओ… वैसे हम आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी खाने के बहुत ज्यादा शौकीन थे और समय मिलने पर वह खुद भी खाना पकाया करते थे।

बिहार में बाढ़ है, नीतीश कुमार सरकार है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ राहत शिविरों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नीतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का हम लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थल निरीक्षण करके बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति की भी जानकारी ले रहे हैं। हम प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी लेते रहते हैं और आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किये जाते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित लोगों को राहत मिले, इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित प्रति परिवार को 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। बाढ़ राहत शिविरों में सभी प्रभावित लोगों के आवास, भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। राहत शिविरों में रह रहीं गर्भवती महिलाओं को पुत्र होने पर 10 हजार रुपये और पुत्री होने पर 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

हॉकी टीमों का प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा

ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पदक का पिछले 41 साल से चला आ रहा इंतजार समाप्त किया था जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी जो उसका इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पटनायक ने प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार सौंपने के बाद कहा, ‘‘हमारी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रचा।’’

पटनायक ने दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के लिये भी पांच-पांच लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की। ओडिशा सरकार 2018 से राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रही है। पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार टीमों की उपलब्धियों और विश्व की शीर्ष टीमों में शामिल होने की क्षमता को देखते हुए अगले 10 वर्ष तक दोनों टीमों को अपना समर्थन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में हम इस बात से उत्साहित हैं कि हॉकी इंडिया के साथ हमारी भागीदारी से देश ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। मेरा मानना है कि ओडिशा और हॉकी एक दूसरे के पर्याय बनने के लिये ही बने हैं। हम हॉकी इंडिया से अपनी भागीदारी जारी रखेंगे। ओडिशा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों का सहयोग करता रहेगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!