स्वास्थय

Baby Feeding: जन्म से लेकर 1 साल तक के बच्चे को ऐसे करवानी चाहिए फीडिंग, मिलेगा बेहतर विकास

Baby Feeding: जन्म से लेकर 1 साल तक के बच्चे को ऐसे करवानी चाहिए फीडिंग, मिलेगा बेहतर विकास

हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल वह होता है, जब वह एक नन्ही सी जान को इस दुनिया में लाती है। एक बच्चे के साथ ही उस महिला का भी मां के रूप में नया जन्म होता है। हर मां अपने बच्चे के लिए वह सब करना चाहती है। जिससे उनका बच्चा हेल्दी रहे। बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फीडिंग बहुत जरूरी है। ऐसे में मां को बच्चे की हर जरूरत का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे बच्चे के खाने का समय क्या है, वह कितना खा रहा है। क्योंकि जब बच्चा जन्म लेता है तो उसका पेट काफी छोटा होता है। ऐसे में उसका ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है।

नवजात शुरूआत में 1-2 चम्मच दूध पीता है, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होता है। उसकी खुराक भी बढ़ने लगती है। जन्म से लेकर 1 साल तक में बच्चे का ग्रोथ काफी तेजी से होता है। इसलिए हर नई मां को यह समझना बहुत जरूरी होता है कि बच्चे को कितना खाना जरूरी होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि नवजात को जन्म से लेकर 1 साल तक में कितने दूध की जरूरत पड़ती है।

नवजात को कितने दूध की होती है जरूरत

बता दें कि जन्म से लेकर 4 सप्ताह तक नवजात के सही विकास के लिए उसे दिन में कम से कम 10-12 बार फीड करवाना चाहिए। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जन्म से लेकर 2 सप्ताह तक के बच्चे को हर 2 घंटे बाद दूध पिलाना चाहिए। महिलाएं इसके लिए फीडिंग पैटर्न भी बना सकती हैं। हर एक से डेढ़ घंटे के बाद बच्चे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ब्रेस्ट फीडिंग जरूर करवानी चाहिए।

किस उम्र में कितनी बार कराएं फीडिंग

1-3 माह से बच्चे को दिन में 7-8 बार फीडिंग करवानी चाहिए। अगर इस दौरान आपको लगता है कि बच्चा भूखा है तो आप इससे ज्यादा बार भी फीडिंग करवा सकते हैं।

3-5 माह के बच्चे को दिन में 6-7 बार फीडिंग करवानी चाहिए।

वहीं 6-8 माह के बच्चे को पूरे दिन में कम से कम 6 बार फीडिंग जरूर करवाएं।

8 माह के बच्चे को पूरा दिन में 4 बार दूध जरूर पिलाना चाहिए।

9-12 माह के बच्चे के फीडिंग की संख्या उसके विकास पर डिपेंड करती है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!