ट्विटर लॉक विवाद पर राहुल बोले, यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है
ट्विटर लॉक विवाद पर राहुल बोले, यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है

कांग्रेस के आधिकारिक और पांच नेताओं के ट्विटर हैंडल के लॉक किए जाने के दावे के बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि एक कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करने के लिए अपना कारोबार कर रही है और एक राजनेता के तौर पर मुझे यह पसंद नहीं है। यह राहुल गांधी पर हमला नहीं है, यह सिर्फ राहुल गांधी नीचा दिखाना नहीं है बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है।
हमारा लोकतंत्र खतरे में है, हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है, मीडिया पर नियंत्रण है और मुझे लगा कि ट्विटर एक प्रकाश की किरण है जिस पर हम अपने विचार लिख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, ट्विटर एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं है: राहुल गांधी, कांग्रेस
मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं। ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं है। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो: राहुल गांधी, कांग्रेस pic.twitter.com/Ocbn1vT3ct
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2021
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है, हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है, मीडिया पर नियंत्रण है और मुझे लगा कि ट्विटर एक प्रकाश की किरण है जिस पर हम अपने विचार लिख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, ट्विटर एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं है। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो।