राष्ट्रीय

FDI में महाराष्ट्र फिर से हुआ नं 1, फडणवीस बोले- उद्योग- इंवेस्टमेंट चला गया कहने वालों को आंकड़ों से मिल गया जवाब

FDI में महाराष्ट्र फिर से हुआ नं 1, फडणवीस बोले- उद्योग- इंवेस्टमेंट चला गया कहने वालों को आंकड़ों से मिल गया जवाब

विदेशी कंपनियों के माध्यम से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी तिमाही में महाराष्ट्र ने अन्य राज्यों को पछाड़ा। महाराष्ट्र में इस वित्त वर्ष में एक लाख 18 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज हमने ऐतिहासिक एमओयू किया है। पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट जो होते हैं पीएसपी, इसमें केंद्र सरकार की विशेषकर एनएचपीसी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली टोरेंट दोनों को साथ मिलाकर 13,500 मेगावाट के पीएसपी प्रोजेक्ट के एमओयू पर आज हस्ताक्षर किए हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज एनएचपीसी और टोरेंट को मिलकर इसमें कुल 71,000 करोड़ की लागत है और 30,000 लोगों को रोजगार भी दिए जाएंगे। इसके कारण आपारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में महाराष्ट्र एक नई ऊंचाई पर जा रहा है। फडणवीसन ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। जिस समय हमारी सरकार आई थी तब हमने कहा था हम महाराष्ट्र में एफडीआई को वापस पहले नंबर पर ले जाएंगे। पांच साल जब मैं मुख्यमंत्री था तो महाराष्ट्र एक नंबर पर था। उसके बाद हमारी सरकार गई तो गुजरात एक नंबर पर आया।

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ इसके बाद कर्नाटक एक नंबर पर आया। लेकिन वापिस हमारी शिंदे सरकार के आने के बाद ताजा घोषित आकड़ों में वापस से महाराष्ट्र नंबर 1 हुआ है। फडणवीस ने कहा कि हम सभी राज्यों से आगे चले गए हैं। जो लोग ये कहते थे कि महाराष्ट्र से उद्योग जा रहे हैं और इंवेस्टमेंट जा रही है। आज उनको करारा जवाब इन आंकड़ों ने दिया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!