राष्ट्रीय

Jharkhand: महिला को मित्रता करने के लिए धमकाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Jharkhand: महिला को मित्रता करने के लिए धमकाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक विवाहिता को मित्रता करने के लिए चाकू दिखाकर धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि रामगढ़ कस्बे के सौदागर मुहल्ला निवासी व्यक्ति बुधवाररात महिला के घर में घुस गया और मित्रता का प्रस्ताव ठुकराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि घटना से इलाके में तनाव फैल गया क्योंकि व्यक्ति दूसरे समुदाय से है।

पुलिस ने बताया कि महिला के पड़ोसी और परिवार वाले रामगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और उस व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रामगढ़ थाने के प्रभारी रोहित कुमार ने कहा, ‘‘महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान आरजू मंसूरी के रूप में हुई है, जिसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!