राष्ट्रीय

Karnataka में भाजपा और कांग्रेस दोनों को जीत का भरोसा, मुख्यमंत्री बोम्मई और डीके शिवकुमार के अपने-अपने दावें

Karnataka में भाजपा और कांग्रेस दोनों को जीत का भरोसा, मुख्यमंत्री बोम्मई और डीके शिवकुमार के अपने-अपने दावें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुके हैं। 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे। इन नतीजों पर पूरे देश की निगाहें हैं। कर्नाटक में 224 विधानसभा की सीटें हैं। सत्ता के लिए 113 सीटों की आवश्यकता होती है। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के अपने-अपने दावे हैं। दोनों जीत का भरोसा कर रही है। आज एक बार फिर से कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने जीत का दावा किया है तो वहीं डीके शिवकुमार ने भी कहा है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रही है। कर्नाटक चुनाव को लेकर एग्जिट पोल भी आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बड़ी पार्टी के रूप में दिखाएं गए है। एग्जिट पोल कितना एग्जैक्ट साबित होता है, यह 13 मई को ही पता चल पाएगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बहुमत के साथ जीतेंगे…एक साल उन्होंने(कांग्रेस) शासन किया जो एक गठबंधन सरकार थी वे बुरी तरह विफल रहे। डी.के. शिवकुमार को कल तक 141 सीटों के बारे में सोचकर खुश रहने दो। उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है, हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जमीनी रिपोर्ट के अनुसार, हमें विश्वास है कि हमें आराम से बहुमत मिलेगा… हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा, मेरे शब्दों को चिह्नित करें। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं, कई बार एक्जिट पोल सफल हुए और कई बार विफल हुए। एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है, मैं उन्हें नहीं मानता…हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती शनिवार को होगी, जिसमें आपस में कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अलावा जद (एस) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इन दलों के उम्मीदवार चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शीर्ष नेताओं – राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार और जद (एस) के एच डी कुमारस्वामी सहित कई अन्य नेताओं की जीत हार का पता शनिवार को चलेगा। मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!