राष्ट्रीय

भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री, हिंदी में खुद का दिया परिचय, Naatu Naatu पर कही ये बात

भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री, हिंदी में खुद का दिया परिचय, Naatu Naatu पर कही ये बात

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन भारत पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-कोरिया गणराज्य इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह यात्रा हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी। मंत्रालय ने कहा कि कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री के भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क भारत-कोरिया गणराज्य के बारे में बात करते हुए हिंदी में अपना परिचय दिया। इस दौरान वह बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी हिंद-प्रशांत रणनीति में भारत बहुत महत्वपूर्ण देश है।

विदेश मंत्री पार्क जिन ऑस्कर जीतने वाला गाना नाटू नाटू की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “नाटू नाटू” नृत्य कोरिया में वास्तव में लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद फिल्म देखी, यह एक शानदार फिल्म है… मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। मैंने 3 इडियट्स देखी और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत-कोरिया गणराज्य विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों के महत्व पर चर्चा हुई।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि G20 देशों के सदस्यों के विभिन्न हितों और अन्य गैर-G20 देशों की आवाजों को भी समन्वित करना भारत की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कोरिया को भारत के साथ मिलकर काम करने में बहुत खुशी होगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!